Monday, November 18, 2019

साइकिल।

कच्चे रास्तों के ऊपर खडंजे बन गए
खडंजों को उखाड़ कर रास्तों को पक्का किया गया
मेरी साइकिल जब खडंजों पर चलती
तो उछलती, खड़खड़ाती, बिखरती थी
लेकिन जबसे रास्ते पक्के हुए हैं
उनपर बड़े रौब से भागती है सरपट
उसे सब कुछ मिला जो उसकी चाल को धार दे
कि इसके बावजूद कुछ अधूरा रह गया
कच्चे रास्तों की कोमलता अब उसके नसीब में नही थी


Sunday, November 3, 2019

हमने प्रेम को देखा संबंधों में।

हमने प्रेम को देखा संबंधों में

संबंध
कच्चे धागों से जुड़े बिंब
नीति - निर्धारित जोड़
अब जोड़ है तो तोड़ भी होगा
टूटन है तो बिखराव भी होगा

प्रेम
कहां एक शाश्वत अनंत
पर्वतों की उचाईयों से
सागर की गहराइयों तक व्याप्त
मृत्यु के पार भी जो
ढूंढ ले जीवन

कितना बड़ा दुर्भाग्य कि
प्रेम को हमने संबंधों में देखा
प्रेम को नहीं देखा
हमने संबंधों को देखा।